05द्दस्रड्डश्च11-गोंडा के रेलवे स्टेशन पर गुड फूड कैटरिंग की शुरुआत करते क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष क?
- फोटो : GONDA
गोंडा। लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों के लिए गुड फूड कैटरिंग की सुविधा मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के आदेश पर गुरुवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसका शुभारम्भ किया है। यह सुविधा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें कि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के आदेश पर लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों में गुड फूड कैटरिंग की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी। गुरुवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पूवोत्तर रेलवे गोंडा के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने इस सुविधा की शुरुआत की।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इसमें अधिकृत वेंडरों द्वारा यात्रियों की सुविधा के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को ट्रेनों में बिस्किट, नमकीन, ब्रेड, बटर, चॉकलेट, टॉफी, सैनिटाइजर, माक्स, महिलाओं के सौन्द्रर्य के सामान समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सुविधा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रत्येक ट्रेन में तीन वेंडरों के माध्यम से दी जाएगी। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, प्लेटफार्म इंस्पेक्टर केएल यादव आदि मौजूद रहे।