फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को परलोक पहुंचाने की दरोगा ने दी सुपारी, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा़। गोंडा जिले के कौडिया थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरोगा ने अपने भाई की हत्यारोपियों की हत्या की सुपारी जिले के बदमाशों को दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पकड़े गए बदमाशों के बाद इस साजिश का खुलासा आजमगढ़ पुलिस ने किया है। इधर, गोंडा के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कौंडिया थाने के दरोगा अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया है। जांच के लिए एएसपी को जिम्मेदारी दी है।
आजमगढ़ पुलिस ने गोंडा से हत्या करने आए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आजमगढ़ पुलिस के मुताबिक, रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर डीहबाबा के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचा, 9 कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल मिली।
विज्ञापन

तीनों की पहचान दीनानाथ यादव पुत्र भगवती यादव, डफली यादव, देवेन्द्रनाथ यादव निवासी थाना नवाबगंज गोंडा के रूप में हुई। इनके खिलाफ नवाबगंज थाने में भी केस दर्ज है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गोंडा जिले के कौडिया थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव ने अपने भाई के हत्यारोपी की हत्या के लिए उन लोगों को सुपारी दी है। पुलिस हरकत में आई और गोंडा पुलिस को पूरी जानकारी दी। इधर गोंडा एसपी ने रिपोर्ट मिलने पर दरोगा को निलंबित कर दिया और जांच शुरू करा दी है।
कौंडिया थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव एक साल से भाई के हत्या का बदला लेने की रणनीति तैयार कर रहा था। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, जिले के थाना रानी की सराय के अल्लीपुर गांव के रहने वाले सब इंस्पेक्टर के भाई की हत्या 2020 में की गई थी। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। एक आरोपी जमानत पर था, जिसकी हत्या के लिए शूटर भेजे गए थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने बताया कि दरोगा अखिलेश यादव ने अल्लीपुर गांव, आजमगढ़ के रहने वाले रोहित की हत्या के लिए हम लोगों को 20 हजार रुपये दिए थे, जिससे हम लोगों ने तमंचा व कारतूस खरीदा। उधर, आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।
निजामाबाद पुलिस ने अल्लीपुर गांव के युवक की हत्या की सुपारी देने वाले गोंडा में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश यादव अल्लीपुर गांव का निवासी है, उसने अपने भाई के हत्यारोपी की हत्या की सुपारी दी थी। एसपी अनुराग आर्य ने चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिए जाने पर रानी की सराय पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें