फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों तक बेटियां दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
07द्दस्रड्डश्च3-गोंडा के सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली पीजी कालेज में लगाई गई गृहविज्ञान प्रदर्श? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज की संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती पर सात दिवसीय गृह विज्ञान प्रदर्शनी शुरू की गई है। जिसमें कॉलेज की छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षिकाओं के साथ जिले के विशिष्टजन भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डा. नीलम तिवारी ने किया। डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने संस्थापिका की याद में एक पौधा लगाया। डॉ. सुषमा त्रिपाठी, गुंजन शाह, मंजू, सरिता उपाध्याय ने द्वीप प्रज्जवलित किया। प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. कृष्णा सिन्हा हमेशा से छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का प्रयास करती थीं। प्रतियोगिता एनएसएस की छात्राओं के लिए है।
बताया, हैंपर और फ्लावर पॉट मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी, जोया, मारिया खातून और सुधा चतुर्वेदी अव्वल रहीं। सिल्की, सरोज व आरती वर्मा ने गरम मसाले से खूबसूरत अल्पना बनाई। वहीं तीन थीम पर डाइनिंग टेबल सजाने की प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस, ईद और जन्माष्टमी की थीम पर सजावट करनी थी। तिरंगा केक बनाने में जरीन फातिमा, आंचल मिश्रा और कोमल ने बाजी मारी। राखी प्रतियोगिता में रानी साहू, अरिबा फतिमा, भावना गुप्ता, मुस्कान मिश्रा व अंजली सिंह विनर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें