फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

Sat, 29 Jan 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में अंबेडकरनगर निवासी 50 हजार के इनामी विजय सिंह (45) की परसपुर के बेलसर मार्ग पर ग्राम चंदयीपांडे पुरवा के पास एसटीएफ और पुलिस की टीम से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से विजय सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोंडा में अंबेडकरनगर निवासी 50 हजार के इनामी विजय सिंह (45) की परसपुर के बेलसर मार्ग पर ग्राम चंदयीपांडे पुरवा के पास एसटीएफ और पुलिस की टीम से मुठभेड़ हो गई।

गोली लगने से विजय सिंह की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मृतक विजय सिंह का शव सीएचसी पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें