फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर को न्योता दे रही बाजारों मे उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बकरीद की खरीददारी को लेकर उत्साहित लोग कोविड प्रोटोकाल की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के उमड़ती भीड़ एक बार फिर तीसरी लहर की आशंका से डराने लगी है। शनिवार और रविवार की बंदी के बाद खुले बाजारों खासी भीड़ रही। सोमवार होने के नाते शिव मंदिरों में भी श्रद्धालु कोरोना प्रोटोकाल को दर किनार करते दिखे।
विज्ञापन

एक तरफ पीएम से लेकर सीएम तक लगातार कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के मामले भले ही घट गए हो लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाह आशंकित तीसरी लहर को और खतरनाक बना सकती है।
इस नसीहत को भूल कर मास्क न पहनना और शारीरिक दूरी को भूल जाना फिर से लोगों ने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। शहर के चौक बाजार, मालवीय नगर, रानी बाजार में तो बकरीद की खरीददारी करने आए खरीदार और दुकानदार दोनों के चेहरों से मास्क गायब दिखे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बेफिक्र लोग शहर के व्यस्त चौक मार्केट में बिना कोविड नियमों का पालन किए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी कोविड प्रोटोकाल को लेकर पूरी तरह लापरवाह हैं। दुकानों तथा बाजारों में पहले की तरह ही सामान की खरीद को लेकर आपाधापी मचने लगी है।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज भी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह बेफ्रिक नजर आ रहे हैं। न तो अस्पताल प्रशासन ओपीडी में आने वाले मरीजों से कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन को कहता है और न ही मरीज व तीमारदार ही कोरोना नियमों का पालन करते दिख रहे हैं। इसके चलते ओपीडी से लेकर वार्डो तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। जिसमें अधिकांश लोगों के चेहरे से मास्क गायब रहता है वहीं अस्पताल कर्मचारी भी मास्क से परहेज करते दिखाई पड़ रहे थे।
कोरोना प्रोटोकाल के तहत सरकार ने शापिंग मालों को पचास फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ ही संचालित करने का निर्देश दे रखा है लेकिन त्योहारी सीजन के कारण जिले में संचालित आधा दर्जन शापिंग मालों में पहले से अधिक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही खरीददारी कर रहे हैं। इन शापिंग मॉल के प्रवेश गेट पर जरूरी कोविड हेल्प डेस्क भी नदारद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें