फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की 42 दुकानों पर छापा, 38 दुकानों से लिया नमूना

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में बीज की दुकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में खाद व बीज की 42 दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। 38 दुकानों से नमूना लिया गया। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित व दो को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही द्वारा जिले में बीज निरीक्षकों की टीम बनाकर एक साथ पूरे जिले के थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कराई गई। जिले में कुल 42 छापे मारे गए और 38 दुकानों से नमूने लिए गए। जिसमें मौर्य बीज भंडार तरबगंज का लाइसेंस निलंबित किया गया तथा दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिले में जिलाधिकारी द्वारा सदर में उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही एवं जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह तथा तरबगंज एवं मनकापुर में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव एवं जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह तथा करनैलगंज में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी एवं मत्स्य अधिकारी नन्हे लाल की संयुक्त टीम बनाकर एक साथ पूरे जिले में छापेमारी की कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन

एक दुकान निलंबित करते हुए दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिले से कुल 38 नमूने ग्रहण किए गए जिलाधिकारी ने बताया कि रबी की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है। दुकानदार किसानों को उचित रेट पर गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराएं। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा छापे की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें