फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा हर्ष फायरिंग करने का आरोपी 16-38-47

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने चौबीस घंटे में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह की बेटी का विवाह लखनऊ के चिनहट के रहने वाले अनिल सिंह के बेटे से तय था। 5 दिसंबर को शहर के बहराइच रोड के पास एक होटल में विवाह समारोह था। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे।
बारात पहुंची तो द्वारपूजा शुरू हो गया। इसी बीच बाराती हर्ष फायरिंग करने लगे। हर्ष फायरिंग मेें जानकी नगर के रहने वाले अवधेश कुमार सिंह की पत्नी ज्ञानती सिंह गोली लगने से घायल हो गई थीं। हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करते हुए लोगों से जानकारी ली। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के कटसारी गांव का रहने वाला संजय सिंह भी बरात में आया था। उसी ने 12 बोर की रिपीटर से हर्ष फायरिंग की थी।
जिसमें गोली लगने से ज्ञानती सिंह घायल हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त 12 बोर की रिपीटर, नौ कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें