फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से मेडिकल लाइसेंस न जारी करने पर भड़के फार्मासिस्ट, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में नियत समय पर मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस न जारी करने के विरोध मेें सोमवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आयुक्त व डीएम को ज्ञापन सौंपा। फार्मासिस्टों का आरोप है कि लाइसेंस देने के नाम पर उनके अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरि ओम सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि देवीपाटन मंडल के औषधि अनुज्ञापन अधिकारी/ सहायक औषध आयुक्त मंडल के किसी भी जनपद में शासनादेश के अनुरूप नियत समय में लाइसेंस नहीं जारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रिटेल का लाइसेंस आवेदन करने के 24 घंटे के अंदर औषधि अनुज्ञापन अधिकारी को जारी करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

वहीं होलसेल लाइसेंस पंद्रन दिन में जारी करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा समय पर लाइसेंस नहीं जारी किया जाता है। आरोप है कि लाइसेंस देने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इस अवसर पर रतन कुमार, ऋषि ओम सिंह, विजय तिवारी, प्रदीप सिंह, केशरी नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें