फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 85 शाखाओं में नहीं कैश

Tue, 22 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैंक के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैश न मिलने से जिले की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 85 शाखाएं लिक्विड मनी से ड्राई हो गई हैं। पांच दिन से इन बैंक शाखाओं में कैश नहीं है। रुपये न होने से बैंक के लाखों खाताधारक रोजाना मायूस लौट रहे हैं। जिले के पंजाब नेशनल बैंक समेत स्टेट बैंक व इलाहाबाद बैंक की करेंसी चेस्ट ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कई दिन से आरबीआई से कैश न आने से करेंसी चेस्ट की भी हालत खराब है। वहीं, कैश न मिल पाने से खाताधारकों में आक्रोश है। कई जगह रोजाना बैंक कर्मियों व खाताधारकों में नोकझोंक हो रही है। 

जिले में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बैंकिंग क्षेत्र के उपक्रम पंजाब नेशनल बैंक की परिवर्तित इकाई है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पीएनबी के ही अधीन काम करती है। इस बैंक को कैश की आपूर्ति भी पीएनबी की ही कैश चेस्ट से किया जाता है। जिले में इस बैंक की अकेले 85 शाखाएं हैं। बैंक के लाखों खाताधारक रोजाना कैश न मिलने से मायूस लौट रहे हैं। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक धानेपुर में पांच दिन से कैश न होने से खाताधारकों के अलावा बैंक कर्मी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक राजेंद्र मिश्र का कहना है कि किसी तरह से जो बन पा रहा है, नेट बैंकिंग से लोगों का काम निपटाया जा रहा है। कैश न मिल पाने से खाताधारकों को भुगतान नहीं करने में भारी असुविधा हो रही है। यही हाल इस बैक की दूसरी शाखाओं का भी है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारक रहमान अली, जुबेर, सूबेदार, सुखराम यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश के कमी की समस्या रहती है। किसी को पैसा नही मिल पा रहा है। 

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारक काफी परेशान हैं। खाताधारक पप्पू यादव, संदीप कुमार व शरद सिंह का कहना था कि कैश न मिलने से सारे काम ठप हैं। कुछ समझ में नहीं आता है कि घर और खेती किसानी का काम निपटाएं कि रोजना बैंक में कैश लेने आएं। उन्होंने बताया कि चलें बैंक में पता कर आएं, कही बैंक में पैसा आ न गया हो। ऐसे में कोई कम नहीं हो पा रहा है। 

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक  कैश न होने से खाताधारकों में कैश वितरण न कर पाने की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से मिले। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बभनी कानूनगो के शाखा प्रबंधक ओपी तिवारी की अगुवाई में जिले के 85 शाखा प्रबंधकों ने प्रभारी डीएम जयंत कुमार दीक्षित से मिलकर बैंक शाखाओं को कैश न मिल पाने की समस्या से अवगत कराया।

बैंक प्रबंधकों ने इस बाबत उन्हें ज्ञापन सौंप कर कैश की व्यवस्था करवाने की मांग की। इस बाबत शाखा प्रबंधक ओपी तिवारी ने बताया कि खाताधारक अपनी समस्याएं बताकर खाते से पैसा निकालने की मांग कर रहे हैं। करेंसी चेस्ट से पैसा नहीं मिल पा रहा है। 

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मोतीगंज शाखा पर कैश न मिलने से परेशान बैंक खाताधारक अब धरने पर बैठ गए हैं। कई दिन से परेशान बैंक खाताधारक मायूस लौट रहे हैं। परेशान होकर मंगलवार को बैंक खाताधारक बब्बू सिंह, रमेश, राजू समेत कई ग्राहकों ने बैंक के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बैंक से रोज खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बच्चों के पढ़ाई की फीस, दवा,व रोजमर्रा जैसी वस्तुओं के लिए पैसा न होने से बहुत परेशानी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें