फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा के लिए एनसीसी कैडेट्स को दिए मंत्र

विज्ञापन
फोटो- 10 - गोंडा में एलबीएस डिग्री कॉलेज में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण में शामिल एनसीसी कैडेट्स। संव - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सभी कैडेटों को सेना के हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। हथियारों को खोलने, जोड़ने और टारगेट पर निशाना लगाने के बारे में बताया गया। सेना किस तरह हथियार के साथ मार्चपास्ट करती है, और सलामी शस्त्र तथा बाजू शस्त्र की कार्रवाई बताई गई।
विज्ञापन

व्याख्यान में एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पांडेय ने सभी कैडेटों को भावी जीवन में अनुशासित रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में एनसीसी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। प्राचार्य ने कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि सेना में अधिक से अधिक कैडेट अधिकारी के रूप में भर्ती हों उनकी यही चाहत है। डॉ. रेखा शर्मा ने पर्यावरण पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। कैंप कमांडेंट कर्नल सुनीत सिंह ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर के संपन्न होने की घोषणा की गई। आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक मनीष सिंह, मेजर कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मेजर राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें