खोड़ारे (गोंडा)। गौराचौकी मार्ग पर पिपरा अदाई गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक सवार ने दूधिए को टक्कर मार दी जिससे वह मरणासन्न हो गया। उसे सीएचसी बभनजोत में मृत घोषित कर दिया गया। थाना खोड़ारे क्षेत्र के अलीनगर के रहने वाले राजाराम ने बताया कि उसका बेटा विफई (45) दूधिया है। वह रोज की तरह ही सोमवार सुबह दूध बेचने निकला था।
गौराचौकी बाजार के पास पिपरा अदाई गांव के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह मरणासन्न हो गया। उसे सीएचसी बभनजोत ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।