फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार में 24 इंटर कालेजों को संवारने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराने के बाद प्रोजेक्ट अलंकार से माध्यमिक विद्यालयों की सूरत भी बदली जाएगी। प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों का अनुरक्षण कार्य होगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की हुई बैठक जिले के 24 माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प कराने का फैसला हुआ। जिलाधिकारी ने पहले चरण में इन कालेजों में योजना लागू करने के निर्देश दिए। इन स्कूलों का सत्यापन तहसील स्तर की कमेटी करेगी, और स्कूलों को संवारने के लिए बजट तैयार करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार से जिले के 24 विद्यालयों का अनुरक्षण कार्य होगा। विद्यालय की बाउंड्रीवाल, छत व फर्श की मरम्मत, खिड़की-दरवाजे की मरम्मत, रंगाई-पुताई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, गेट की मरम्मत, दिव्यांग रैंप की मरम्मत व निर्माण, खेल का मैदान, प्रयोगशाला निर्माण, हॉल, पुस्तकालय कक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। तहसील स्तर की कमेटी तय करेेगी कि कालेजों में किस कार्य पर कितने का बजट खर्च होगा। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, डीपीआरओ सभाजीत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खण्ड-1 लाल जी, जीजीआईसी व जीआईसी के प्रधानाचार्य, दिवाकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें