गोंडा। शहर से सटे पोर्टरगंज पथवलिया में नर्सिंग की एक छात्रा ने गुरुवार की देररात कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह वह सोकर नहीं उठी तो लोगों ने उसे आवाज लगाई। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव फंदे से लटकता मिला।
बहराइच जनपद के बौंडी की रहने वाली नलिनी वर्मा (21) गोंडा के लखनऊ रोड स्थित सतीश चंद्र मेमोरियल नर्सिंग कालेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। शहर के पोर्टरगंज पथवलिया में किराये के मकान में रहती थी। गुरुवार को कॉलेज से लौटने के बाद देर रात उसने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। शु्क्रवार की सुबह वह सोकर नहीं उठी तो मकान मालिक समेत आस-पास के लोगों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन रिस्पांस न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।