फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढ़ी नदी व चंदहा नाला उफान पर दर्जनों गांवों व स्कूल में भरा पानी

विज्ञापन
टेढ़ी नदी के बाढ़ का पानी घर में घुसा। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर(गोंडा)। टेढ़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब दो दर्जन से अधिक गांव में पानी घुस गया है। गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है। हजारों बीघा फसल डूबकर नष्ट हो गयी है। सरकारी स्कूलों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

बालपुर क्षेत्र हलधरमऊ, झंझरी, कटरा बाजार, बेलसर, तरबगंज, नवाबगंज व परसपुर के कुछ गांवों में टेढ़ी में आयी बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत बालपुर जाट का मजरा सादियापुर बाढ़ के पानी से घिर गया है। घरों में पानी भर गया है। तिवारी पुरवा, सेवक पुरवा, बालपुर बाजार, गोगिया, फतेहपुर समेत अन्य गांवों के लोगों की हजार बीघे फसल पानी में डूब गई है। केशव जोत प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस गया है। बच्चे परिसर में बैठकर पढ़ाई कर रहे है। लक्ष्मणपुर जाने वाली सड़क के ऊपर पानी बह रहा है।
वहीं चंदहा नाले में बाढ़ से कठेला तालाब में अधिक पानी आने से वहां के किसानों की 10 हजार बीघे फसल डूब गई है। कठेला तालाब के किनारे बसे आधा दर्जन गांव से संपर्क कट गया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्र ने बताया कि पिछले साल भी गांव वालों की फसल डूब गई थी, जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। इस बार भी चंदहा नाले की सफाई ठीक से नहीं करवाने पर फसल डूब गई है। समाज सेवी भानु कोहली ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि बाढ़ पीड़ित गांवों का निरीक्षण करके सहायता राशि प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें