फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज व पालीटेक्निक का जल्द होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। युवाओं के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अमर उजाला को बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इसी तरह करनैलगंज के महार्षि पंतजलि आईटी बेस पॉलीटेक्निक का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय के निर्माण में कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य भवन का निर्माण करीब-करीब पूरा हो चुका है। संचालन की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। जिससे जिले में अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हो सके।
उन्होंने बताया कि अक्तूबर तक प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण पूरा हो जाएगा। हॉस्टल निर्माण में अभी समय है लेकिन संस्थान शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही करनैलगंज की पॉलीटेक्निक भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर कहा कि तय स्थल पर कार्य हो रहा है। वन विभाग से एनओसी मिल गई है और निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। कार्यदाई संस्था की ओर से वहां कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया और तेज होगी।
करनैलगंज में कृषि महाविद्यालय का निर्माण साल 2016 में पूरा होना था। लेकिन निर्माण संस्था की ओर से मनमानी के कारण अब तक निर्माण अधूरा ही पड़ा है। राजकीय निर्माण निगम की कार्यशैली से कार्य आगे नही बढ़ रहा है। 35 लाख जीएसटी का ही निगम दबाए बैठा है।
इसके अलावा लागत बढ़ने के बाद भी न तो समय से भुगतान किया जा रहा है और न ही बजट में कोई बढ़ोत्तरी की गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली है, बताया जा रहा है कि अधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी हो रही है।
जिले में कई परियोजनाएं जिनको पूरा कराने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद की जा रही है। सात ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही इंटियाथोक क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण पूरा कराने पर जोर है। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि महाविद्यालय के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए बजट जारी हुआ है। इसके अलावा एक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें