फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सिंचाई अभियंताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
18द्दस्रड्डश्च19-गोंडा के सिंचाई विभाग में धरना देते जेई। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सिंचाई विभाग में सरयू परियोजना द्वितीय के कार्यालय के सामने गुरुवार को सिंचाई अभियंताओं ने मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में अभियंताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मांगों को लेकर गुरुवार को सिंचाई अभियंता सरयू परियोजना द्वितीय के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। अभियंताओं ने नीति विरुद्घ स्थानांतरण रोकने, बिना किसी ठोस आधार के प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण न करने, प्रोन्नति करने, एसीपी स्थायीकरण सेवा संबंधी मामलों निस्तारण करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा अभियंताओं को उत्पीड़न कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
धरने को अभियंता राम संभार, कमलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, सुजीत कुमार मेहता, मंगलराम आदि ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता राम सम्भार व संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया। धरने में अनुग्रह राय, भारत भूषण भारती, सुनील कुमार, राकेश कुमार, पीके सिंह, बब्बू आजाद, रवि वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें