फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 23 Jun 2017 09:31 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट व छिनैती की दर्जन भर वारदातों के अंजाम देने वाले बदमाशों के गिरोह का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पकड़े गए चारों बदमाशाें के पास से पुलिस ने एक 765 एमएम पिस्टल व एक अवैध तमंचा समेत 37 हजार रुपये की नकदी, चोरी की एक बाइक व भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं। 

पिछले दो महीने से खरगूपुर व इटियाथोक थाना क्षेत्र के कई इलाकों में ताबड़तोड़ लूट की चार वारदात हुई हुई थी। रोजाना एक नई वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने इन घटनाओं के खुलासे के लिए सदर क्षेत्राधिकारी भरत यादव समेत स्वाट टीम व खरगूपुर पुलिस को लगाया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 20 जून को पुलिस टीम ने खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश सुनील गिरि को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान सुनील ने लूट की वारदातों को अंजाम देने व इन वारदातों में शामिल अपने चार अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए थे।

सुनील की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को खरगूपुर थाना क्षेत्र से चारो आरोपियों का धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में मुकेश वर्मा निवासी बालकरामपुरवा थाना खरगूपुर, पारसनाथ उर्फ  बन्टी निवासी मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटियाथोक, संजय वर्मा निवासी मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटियाथोक व राजू निवासी सुभागपुर कोतवाली देहात शामिल है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुकेश वर्मा के पास से एक 765 एमएम पिस्टल  व एक कारतूस, पारसनाथ वर्मा उर्फ  बन्टी के पास से एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही लूटी गई 37 हजार रुपये की नकदी,एक बाइक व भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवर भी बदमाशों के पास से बरामद हुए है।

एसपी ने बताया कि बदमाशों ने लूट की आधा दर्जन वारदातों में शामिल हाने की बात कबूली है।एसपी के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सदस्य पिछले एक वर्ष से जिले में सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। इन सभी के खिलाफ जिले के खरगूपुर,इटियाथोक व वजीरगंज समेत बहराइच के पयागपुर थाने में दर्जन भर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इस खुलासे में क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव के अलावा खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी,श्रीनाथ शुक्ला,मुलायम यादव,राजू सिंह,सतवन्त शर्मा,रवि पाण्डेय,अरबिन्द कुमार,मो0 अख्तर,हृदय नरायन दीक्षित शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें