फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

964 सुतली बम के साथ पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
964 सुतली बम के साथ पकड़ा गया युवक

गोंडा। पुलिस मोहम्मदपुर प्राथमिक पाठशाला के पास से रविवार की देर शाम एक व्यक्ति के पास से 964 सुतली बम बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कटरा बाजार में विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक अरुण कुुमार पाटिल ने बताया कि रविवार की देर शाम वह मुख्य आरक्षी शौकत अली व आरक्षी चंद्रपाल यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।

सूचना मिली कि प्राथमिक पाठशाला मोहम्मदपुर के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की एक बोरी में सुतली बम लेकर बेचने जा रहा है। इसी सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद हफीज निवासी मोहम्म्दपुर बताया। उसके पास प्लास्टिक की एक बोरी में 964 सुतली बम बरामद हुुआ। पकड़े गए मोहम्मद हफीज के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें