फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना गोंडा। मेहनौन गांव के मजरे बदन नगर में गुरुवार की देरशाम रंजिश में एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना धानेपुर में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के मेहनौन गांव के मजरे बदन नगर के रहने वाले सुनील कुमार गुप्ता (18) ने बताया कि गुरुवार की देर शाम गांव से बाहर शौच के लिए गया था। वहां से लौटते समय उसके गांव के ही एक युवक ने रंजिश में उसे गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मामले में सुनील कुमार गुप्ता ने थाना धानेपुर में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडेय ने बताया कि युवक पर एयरगन का छर्रा लगा है। उसका इलाज कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें