गोंडा। करनैलगंज तहसील के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के सरैंयानान्हूं गांव में दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। गांव के लोगों का घर से निकलना दूभर है। राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद चकमार्ग खाली करने के लिए सप्ताहभर का मौका दिया था। इसके बाद भी कब्जा किए रहने की शिकायत आयुक्त से हुई है। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने एसडीएम करनैलगंज को जांच सौंपी है। शिकायतकर्ता जय प्रकाश सिंह ने एंटी भू-माफिया अभियान के तहत दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
सरैंया नान्हू के जय प्रकाश सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने चक मार्ग पर कब्जा कर रखा है। लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है। शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व टीम भेजी थी। इसमें 10 जुलाई को राजस्व टीम ने जांच की और कब्जा हटाने को कहा गया। दबंगों ने कब्जा नहीं छोड़ा और आसपास की भूमि पर भी कब्जा कर रहे हैं। आयुक्त से उन्होने प्रदेश सरकार की एंटी भू-माफिया अभियान से कार्रवाई की मांग किया है। आयुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिया है।
चौराहे बने, नहीं हटाए गए तार
शहर में चौराहे तो बन गए हैं लेकिन तारों को शिफ्ट न किए जाने दिक्कत हो रही है। शहर के राजा बाबू गुप्त अधिवक्ता, मनोज कुमार शुक्ल, केके श्रीवास्तव, प्रेम कृष्ण श्रीवास्त, हरि प्रसाद सिंह, पंकज कुमार कृष्ण कुमार मिश्र ने जन की बात मंच के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। मांग किया है कि झूलेलाल चौराहा व महाराजा अग्रसेन चौराहे से तारों को हटाया जाए। बिजली व दूरसंचार के तारों से दुर्घटना होने की आशंका जताई है। संवाद