गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले में कमी आई है। तेजी से संक्रमितों के सेहत में सुधार हो रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामलों की पुष्टि हुुई है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी व आम लोग शामिल हैं। वहीं, 55 संक्रमितों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ, जिससे उन्हें स्वस्थ मान लिया गया।
जिले में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार मिल रहे है। तीसरी लहर में 1839लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 1507 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। बुधवार को आई कोरोना जांच रिर्पोट में 33 नए कोरोना संक्रमित पाए। जिन्हे होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए। वहीं, 55 लोगों का होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई, जिन्हें स्वास्थ्य माना गया। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 320 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने कहा कि जिले के लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं। हाथ बार-बार धोएं। जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं।
मास्क से परहेज करने लगे लोग
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी कि लोगों की लापरवाही तेज हो गई। मजबूरी मानकर मास्क लगाने जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी भी मास्क से परहेज करते दिखाई पड़ रहे हैं। आम लोगों को तो इस बार कोरोना का तनिक भी भय नहीं दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कचहरी में वकील से लेकर वादकारी तक बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं समूह में चुनावी प्रचार कर रहे लोग न तो सोशल डिस्ट्रेंसिंग का ध्यान रखते न ही मास्क लगाना पसंद कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है।