फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में चंदे के पैसे का इस्तेमाल कर सकती है भाजपा: सतीश

विज्ञापन
सम्मेलन में मंचासीन बसपा के राष्ट्रीय सचिव सतीश चन्द्र मिश्रा। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले मंदिर निर्माण के लिए पीएम ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण के शुभारंभ का दावा किया था लेकिन जब वह अयोध्या गये तो उन्हें भूमिपूजन वाली जगह ही कही दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

बसपा महासचिव ने भूमिपूजन के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां सिर्फ पांच ईंट रखकर उसी का पूजन कर दिया गया और वर्तमान में वह ईंट भी वहां नहीं है।
सतीश मिश्रा ने कहा कि राम के नाम पर भाजपा चंदे की धनराशि का दुरुपयोग कर रही है और इस चंदे के पैसे का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में कर सकती है। वह पार्टी की तरफ से सोमवार को टाउन हाल सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे। बसपा महासचिव ने प्रदेश में ब्राह्मण की हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर ब्राह्मणों का वोट लेने वाली भाजपा ने उन्हें भी छलने का ही काम किया है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी बसपा महासचिव ने प्रदेश की सरकार को घेरते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा ने लाखों करोड़ रुपये जमा करने का काम किया है। राम के नाम पर लिए गए इस पैसे को पार्टी के काम में इस्तेमाल किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम को सिर्फ वोट बैंक मानते हैं और इसी वोट बैंक के लिए राम का नाम लेते हैं। प्रदेश भर में ब्राह्मणों की संख्या करीब 16 प्रतिशत है लेकिन वह विभिन्न गुटों में बंटा हुआ है।
इनकी एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव लाएगी। रायबरेली में हुई पांच ब्राह्मणों की हत्या व बिकरू कांड के बहाने उन्होंने ब्राह्मणों के दर्द को सामने लाने की कोशिश की। राममंदिर, ब्राह्मणों की हत्या, किसान कानून व महिला सुरक्षा के नाम पर उन्होंने सरकार पर हमला किया। साथ ही यह वादा भी किया कि बसपा सरकार में आई तो अयोध्या समेत काशी व मथुरा का भी समग्र विकास किया जायेगा।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा की कार्यशैली पूरी तरह से बदली नजर आई। कभी तिलक तराजू और तलवार का नारा देने वाली पार्टी ने सम्मेलन में आने वाले कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।
बसपा महासचिव जब मंच पर पहुंचे तो वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद की ध्वनि के बीच उनका स्वागत किया गया। खुद सतीश मिश्रा ने भी जोशीले अंदाज में जय परशुराम का नारा लगाया। मंच पर बसपा महासचिव सतीश मिश्रा व पूर्व मंत्री नकुल दूबे के साथ अयोध्या के महंत दशरथदास की मौजूदगी भी चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें