फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल एस को राज्य पार्टी का दर्जा मिलने पर जताई खुशी

विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा में छपिया स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी जताते अपना दल एस के कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। अपना दल एस की बैठक रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र स्थित छपिया कार्यालय में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपना दल एस के 12 विधायकों के निर्वाचित होने के साथ अपना दल एस को राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में अपना दल एस युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अभिमन्यु पटेल ने कहा कि दल की स्थापना के 26 वर्षों के बाद अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल एस को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ है। विधानसभा चुनाव में अपना दल एस प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अपना दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष की लहर है। जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि नेतृत्व के प्रति निष्ठा व समर्पण ही संगठन की सफलता का मूल मंत्र है। संगठन के सफल संचालन के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व के प्रति निष्ठा, विश्वास व समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष आफताब अहमद पप्पू व संचालन जिला सचिव परशुराम वर्मा ने किया। इस अवसर पर राम नरेश पटेल, रामदीन वर्मा, विद्यासागर पटेल, अशोक वर्मा, उमाकांत वर्मा, प्रकाश वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, शेषराम, संजय सिंह, दीपक वर्मा, अशफाक खान, जोखू भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें