फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में एंबुलेंस में करवाए 31 सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के मुजेहना में एबुलेंस में सुरक्षित प्रसव के बाद ईएमटी। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गर्भवती के लिए एंबुलेंस कर्मचारी देवदूत साबित हो रहे हैं। एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता, कुशलता एवं अनुभव से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर इन्हें जीवनदान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने महीने भर के भीतर 31 गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। कर्मियों के जज्बे की प्रशंसा हर तरफ की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने इन कर्मियों की तारीफ की। एंबुलेंस सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराने वाले प्रत्येक ईएमटी व चालक को प्रति प्रसव के हिसाब से 1080 व 1020 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुुजेहना क्षेत्र के घूरपुरवा गांव निवासी जुगरा देवी (28) पत्नी सुभाष कुमार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोगों ने 102 नंबर पर फोन किया। कुछ समय बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंची तथा जुगरा को लेकर अस्पताल के लिए निकलते ही रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगा। इस पर 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विपिन कुमार व पायलट आकाश कुमार ने एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़ी कर आशा बहू नीतू सिंह व घर की महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित प्रसव करवाया। उसके बाद सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया।
नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव निवासी संजू देवी पत्नी जियालाल को सोमवार रात अचानक प्रसव पीड़ा शुुरू हुई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना 102 नंबर पर फोन करके दी। कुछ समय के बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंची और संजू को लेकर सीएचसी के लिए निकली लेकिन कुछ दूर चलने के बाद वह अधिक दर्द से परेशान हो गई जिस पर एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दीनानाथ व पायलट देव नरायन पांडेय ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ी करके घर की महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दिनारा चिरैता निवासी अंकिता (26) पत्नी राजितराम को मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर आशा बहू रोली सिंह ने 108 कंट्रोल रूम को फोन किया। कुछ समय बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंची और अंकिता को लेकर अस्पताल के लिए निकली। रास्ते मे उसको प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विपिन कुमार व पायलट आकाश कुमार ने एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़ी कर आशा बहू व घर की महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सुरक्षित प्रसव कराने वाले कर्मी किए जाएंगे सम्मानित
अपनी सूझबूझ व कुशलता से प्रसव कराने वाले एंबुलेंस के चालक तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सम्मानित किया जाएगा। जीवीके ईएमआरआई के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि एक महीने में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने 31 गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके लिए इन्हें कंपनी की ओर से प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 108 एंबुलेंस के चालक व ईएमटी को 1080 रुपये तथा 102 एंबुलेंस चालक व ईएमटी को 1020 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एंबुलेंस की स्थित
108 एंबुलेंस सर्विस - 40 गाड़ियां
102 एंबुलेंस सर्विस - 39 गाड़ियां
कुल कर्मचारी - 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें