फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 47 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झूलेलाल महोत्सव एवं आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को मालवीय नगर स्थित झूलेलाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया। लाइफ लाइन ब्लड सेवा समिति के की ओर से परसपुर में रक्तदान शिविर में 25 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

श्री झूलेलाल धर्माथ समिति की ओर से झूलेलाल धर्मशाला में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। एक सेवा संगठन की अध्यक्ष श्रीमती साक्षी अरोड़ा, अनन्या अरोड़ा, शीला सिंह, उषा सिंह, वन्दना लधवानी, अमिता धनकानी, रोमा धनकानी, कविता रायचंदानी, रेनू लधानी ने रक्तदान किया।
रक्तदान में राजेश राय चंदानी, अनिल रायतानी, श्रीकुमार, सनी हासानी, आकाश, निखिल वाधवानी, अमित तलरेजा, रिशभ, उमेश, देव रायचंदानी, मुकेश धनकानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूर्यनारायण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, सिन्धी समाज के मुखिया जयरामदास, जगदीश रायतानी, मथुरादास लधानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश लधवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ.जगदीश समेत मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
उधर स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की याद में लाइफलाइन ब्लड सेवा समिति के द्वारा सद्गुरु मैरिज हाल परसपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी शिवम तिवारी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू चौरसिया, आशीष सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें