फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से लहराया तिरंगा, शहर से लेकर गांव तक रहा आजादी की जश्न

विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर में खुशी से तिरंगा लहराते बच्चे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शहर से गांव तक समारोहों की धूम रही। कलेक्ट्रेट, मंडलायुक्त कार्यालय, पुलिस लाइन सहित शैक्षणिक संस्थानों पर शान से तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर कई समाजसेवी संस्थाओं ने रक्तदान कर आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के कई समाजसेवी संस्थाओं ने रक्तदान का आयोजन किया, जिसमें करीब तीन दर्जन रक्तवीरों ने आजादी के रक्तदान कर आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि दी।
जिला अस्पताल में इंकलाब फाउंडेशन के बैनर तले मशहूर प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता मिश्रा समेत एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। साल भर में तीसरी बार रक्तदान करते हुए डा अनीता मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन महीने बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

एक व्यक्ति का दिया हुआ खून तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिनाश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर 12 यूनिट रक्तदान कराया गया है आगे भी शिवर लगाकर रक्तदान करवाया जाएगा।
मंडलायुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण कर देश के एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया। आयुक्त कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त ने सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर कहा कि उनके त्याग एवं बलिदान के कारण ही हमें आजादी प्राप्त हुई है।
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के उपरांत डीएम मार्कंडेय शाही ने आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी से मेरा हर काम, देश के नाम को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। वीर अब्दुल हमीद चौक पर यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के जिला अध्यक्ष मो मोबीन इदरीसी के नेतृत्व में फ्रंट के पदाधिकारियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें