फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8100 शिक्षकों के वेतन के लिए 165 करोड़ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के 8100 शिक्षकों को वेतन देने के लिए बजट मिल गया है। हर महीने की पांच तारीख तक शिक्षकों को वेतन मिल जाता था। इस बार एक पखवारे बाद भी बजट की कमी से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रविवार को शासन से बजट जारी किये जाने की जानकारी मिलने पर शिक्षकों में खुशी दिखी। उन्हें दशहरा तक तो वेतन नहीं मिल सका, लेकिन दीपावली तक कोई वेतन की परेशानी नहीं रहेगी। शासन ने वेतन मद में जिले को 165 करोड़ का बजट जारी किया है। वैसे इस बजट से तीन महीने तक ही विभाग वेतन दे सकेगा। इसके बाद फिर वेतन के लिए बजट का इंतजार होगा।
बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को वेतन देने में अक्सर विभाग की ओर से लापरवाही होती है। लेकिन त्योहारों पर वेतन समय से मिल जाता रहा है। इस बार ही वेतन के लिए शिक्षकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शासन की ओर से बजट दिये जाने की उम्मीद लगी है कि दो दिनों में वेतन मिल जाएगा। वहीं वित्त एवं लेखाधिकारी मंगलेश पालीवाल ने सितंबर का वेतन जल्द जारी करने की बात कही है। वहीं माह अक्टूबर का वेतन माह के अंदर ही देने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिये हैं।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर हाल में 25 तक संशोधन उनके कार्यालय को उपलब्ध करा दें, जिससे 28 अक्टूबर से ही वेतन देने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाए और दीपावली से पहले ही शिक्षकों को अक्टूबर माह का वेतन मिल जाए। 4 नवंबर को दीपावली होने से पहले ही वेतन देने की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें