फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराकर टेट देने जा रहे युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत सादात-सैदपुर मार्ग पर कटया गांव के पास रविवार की सुबह पटरी पर खड़े ट्रक से टकराकर टेट की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। वहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत बिगड़ता देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक सादात क्षेत्र के सरदरपुर गांव निवासी निवासी सुनील राम (30) और जगदीशपुर भीमापार गांव निवासी विजय कुमार (26) यूपी टेट की परीक्षा देने बाइक से वाराणसी जा रहे थे। धुंध की वजह से सुबह रास्ते में खड़ी ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दी और वह ट्रक से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने युवकों को एक किनारे हटाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी एवं एसआई महेंद्र यादव ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से गंभीर रुप से घायल सुनील को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया वहीं दूसरे घायल विजय को परिजन निजी हास्पिटल में भर्ती कराने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें