फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पर्ची दो मार्च तक पहुंचेगी घर-घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान में एक सप्ताह का समय शेष है। जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाता पर्ची और वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है, जिसे दो मार्च तक प्रत्येक घर में पहुंचा दिया जाएगा। अब तक करीब पचास प्रतिशत पर्चियों का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में सातवें एवं अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होगा। इस चुनाव में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में ताल ठोंक रहे 94 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 28 लाख 13 हजार 157 मतदाता करेंगे। इन मतदाताओं को आयोग के निर्देश पर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। पर्ची में मतदाता का नाम, मतदान की तिथि, समय और मतदेय स्थल आदि जानकारी दर्ज है। सभी मतदाताओं को मतदान से पांच दिन पूर्व यह पर्ची उपलब्ध कराने का निर्देश है। इस पर्ची के माध्यम से मतदाता को वोटर लिस्ट में क्रमांक की जानकारी मिल जाएगी। सुहवल संवाददाता के अनुसार मतदाता पर्ची और प्रति परिवार एक-एक वोटर गाइड का भी वितरण कराया जा रहा है। जमानिया तहसील क्षेत्र में अब तक नब्बे प्रतिशत इसका वितरण कराया जा चुका है। मौधा संवाददाता के मुताबिक सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश ने प्रत्येक मतदाता के घर मतदाता पर्ची पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। मतदान के कम से कम पांच दिन पहले तक मतदाताओं को यह पर्ची मिल जानी चाहिए।
मतदाता पर्ची अगर किसी कारणवश लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है तो उससे मतदाता घबराएं नहीं। मतदान के दिन सात मार्च को प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे। उनसे संपर्क कर मतदाता सूची में अपना क्रमांक एवं आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

0000 कोट 0000
मतदाताओं को मतदाता पर्ची और वोटर गाइड का वितरण जोरशोर से कराया जा रहा है। दो मार्च तक वितरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है- अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें