दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से पुलिस टीम ने सोमवार की रात एक शातिर को धर-दबोचा। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक शातिर को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा एवं एक कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में शातिर ने अपना नाम सोनू उर्फ जावेद निवासी फतेहपुर लोहानपुर थाना मेंहननगर जिला आजमगढ़ बताया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर आजमगढ़ जनपद और मऊ जनपद के थाने में मुकदमा पंजीकृत है।