फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से दस हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के भीमापार-बरहपार मार्ग स्थित एक किराना की दुकान के ऊपर लगे सीमेंट के करकट को हटाकर चोरों ने सोमवार की देर रात दस हजार नकदी सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सेमरौल गांव निवासी उजाला यादव की भीमापार-बरहपार मार्ग के किनारे किराना स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के ऊपर लगे सीमेंट के करकट को हटाकर घुस गए और दुकान के रखा घी, तेल, दाल, चीनी, साबुन, मसाला के साथ दस हजार नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। जब पीड़ित दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंच तो घटना की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें