उनका कहना था कि विरोध प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। हालांकि पुलिस ने दस लोगों को मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वर्ण कुमार राम की तहरीर पर वीरेंद्र यादव, मुनीब और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दबिश दी जा रही है।