फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के मार्ग को एसडीएम ने कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरहा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय जाने वाले मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को रविवार को एसडीएम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम रमेश मौर्या ने कुछ दिनों पूर्व मौका-मुआयना किया था और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या ने बताया कि चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। इसके बाद अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमणकारी रामानंद चौधरी एवं उसके पुत्र पर आदेश की अवहेलना करने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें