भाजपा की ओर से महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बाद अब अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जिलाध्यक्ष विनोद खरवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वय सरोज मिश्रा, रमेश जायसवाल की उपस्थिति में जारी कर दी गई। घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर अनूप खरवार, लक्ष्मी गोड़, अमृत खरवार, सोनू गोड़, धरमचंद खरवार, विनोद खरवार, महामंत्री अमरेंद्र खरवार एवं प्रदीप गोड़, मंत्री त्रिलोकी नाथ खरवार, श्रेमचंद गोड़, नीरज खरवार, पिंटू गोड़, नेहरू खरवार, आर्यमावती तथा कोषाध्यक्ष अरुण खरवार को बनाया गया। मीडिया प्रभारी विनोद खरवार, सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार, कार्यालय प्रभारी रविशंकर खरवार के अलावा ब्रह्मदेव खरवार, ध्रुव कुमार गोड़, अशोक खरवार, राजेंद्र गोड़, अजीत खरवार, बब्बन गोड़, तेजनारायण, सतेंद्र खरवार, लालचंद गोड़, सेवा गोड़, उमाशंकर गोड़ और पंकज खरवार को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।