फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढनी मलसा मार्ग पर एक हफ्ते पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात दो लुटेरों को ढढनी-नगसर मार्ग स्थित एक ईट भट्ठे से धर-दबोचा। तलाशी लेने पर चोरी की एक बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस, लूट के 5200 नकदी, बैंक चेक बुक, पास बुक एवं ई-पॉश मशीन भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे सुहवल तिहारे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने ढढनी से नगसर होते हुए बिहार जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ढढनी- नगसर मार्ग स्थित एक ईट भट्ठे से दोनों बाइक सवारों को दर-दबोचा। तलाशी लेने पर अपराधी अमित दुबे के पास एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि शातिर अपराधी रणविजय उर्फ रंजीव सिंह के पास एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद हुआ। अपराधी अमित दुबे की निशानदेही पर खजुहां नगसर मार्ग के बीच में झाड़ी में छिपाकर रखे गए ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटा गया बैग, उसमें रखा 63 हजार में से 5200 रुपये, बैंक चेक बुक, पास बुक, ई पॉस मशीन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बीते 26 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे मलसा-ढढनी मार्ग पर इजरी नहर के पास से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जमानिया कोतवाली के जीवपुर निवासी सतीश यादव लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें