इधर कुडिला गांव निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त राजनाथ यादव(72) घर में बोर्ड में तार लगा रहे थे। इस दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलसकर उनकी मौत हो गई। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।