गाजीपुर की सुहवल पुलिस ने रविवार को कालूपुर तिराहे पर जांच के दौरान बिहार ले जाए जा रहे तीन पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप से पशुओं को बिहार ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कालूपुर त्रिमुहानी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश जांच शुरू कर दी। इसी दौरान गाजीपुर से एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को कब्जे में लेने के साथ सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों ने अपना नाम रेवतीपुर थाना के रामपुर साधोपुर निवासी सुमित शर्मा और राहुल उपाध्याय बताया। वहीं तीसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।