फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के बसूका गांव के सामने से रविवार को पुलिस टीम ने एक चोर को धर-दबोचा। साथ ही बीते दिनों एक विद्यालय से चोरी गए पंखें और अन्य सामान भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सेवराई चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बसूका गांव के सामने से पुलिस चोर मोहम्मद आरिफ उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए दो बजाज कंपनी के सीलिंग फैन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गहमर हरिजन बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय से पंखा, गैस सिलेंडर, उसका चूल्हा औरराशन थाली चुराया था और सामान को बक्सर बिहार ले जाकर बेच दिया हूं। जबकि दो सीलिंग फैन बचाकर रखा था जो बिहार बेचने जा रहा था। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोर का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें