फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो लाख नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो लाख नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन

ताजपुर डेहमा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर दो लाख नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अफजल देर शाम परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर चाहरदीवारी फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड बक्से में रखा दो लाख रुपये नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों की नींद टूटी तो सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें