फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाइड किया गया सुरक्षित, डीएनए जांच भी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव के उत्तर दिशा में स्थित बागीचे में तीन पूर्व एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला था। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस मृतका की शिनाख्त में असफल रही। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही जांच के लिए स्लाईड सुरक्षित किया गया। साथ ही डीएनए जांच भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इधर मामले का खुलासा नहीं होने से क्षेत्र में तरह -तरह के चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले में छानबीन के साथ ही कुछ आधा दर्जन लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यही नहीं मृतका के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया, सर्विलांस और फोरेसिंक टीम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न थाना मुख्यालय सहित बिहार और झारखंड पुलिस डिटेल भेजा गया था, लेकिन कही से कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई। इधर तीन दिन होने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान स्लाईड और डीएनए जांच के लिए भी दांत, बाल एवं चमड़े को सुरक्षित किया गया है, जिसे प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें