फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को नहीं मिल रहा आवास योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना की जब शुरुआत हुई तो गरीबों के मन में आस जगी थी कि अब उन्हें सिर छिपाने के लिए छत नसीब हो सकेगी, लेकिन संबंधित की उदासीनता से अभी तक विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को पात्रता के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गांव से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक का चक्कर काटने के बाद भी उनको आवास नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गई है। इसमें तीन किस्तों में लाभार्थियों को धन दिया जाना है। इसमें तीन किस्तों में लाभार्थियों को दिया जाता है। लेकिन, विभागीय उदासीनता के कारण अभी भी बहुत लोग झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने को विवश हैं। पात्र लोगों को आवेदन करने और शिकायती पत्र देने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि बाराचवर विकासखंड क्षेत्र के कई गरीब इस योजना के लाभ से अभी भी वंचित हैं जबकि सही मायने में वह इस योजना के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें