जिला वालीबाल संघ की बैठक स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने बताया कि आठ एवं नौ दिसंबर को जिला वालीबाल चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसका शुभारंभ आठ दिसंबर को सुबह नौ बजे बयेपुर देवकली स्थित वॉलीबाल कोर्ट पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी चैंपियनशिप के आधार पर गाजीपुर की टीम का चयन किया जाएगा जो 21 दिसंबर को मऊ में आयोजित राज्य चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।