फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के माध्यमिक विद्यालयों से चयनित प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को रविवार को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह जिला पंचायत के सभागार में सुबह दस बजे से शुरु होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर आयोजन के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि सम्मान समारोह में कुल 75 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए निदेशालय से प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार चयन कर लिया गया है। इन चयनित शिक्षकों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का चयन करते समय संबंधित शिक्षक या प्रधानाचार्य के विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षाफल को देखा गया है। इसके अलावा शिक्षकों के कार्य एवं व्यवहार, ऑनलाइन पठन-पाठन में उल्लेखनीय योगदान, सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय का उल्लेखनीय विकास, छात्र नामांकन में वृद्धि और छात्र उपस्थिति अच्छी हो इस पर गौर किया गया है। विद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के बेहतर ढंग से आयोजन को महत्व देते हुए शिक्षक के कृतित्व, व्यक्तित्व और ख्याति की भी भली-भांति जांच की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह में वर्ष 2020 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को अगर कोई इस जिले का है तो उसे भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें