फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपर के खानपुर थाना क्षेत्र के घोघवा गांव के पास शनिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गोपालापुर गांव निवासी प्रदीप यादव (18) मोबाइल पर किसी से बात करते हुए फरिदहां से घोघवा गांव की ओर से रेलवे ट्रैक से होते हुए जा रहा था। इस दौरान औड़िहार से जौनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौत की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें