फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंकित जायसवाल ने कहा कि देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों को बलिदान कर देश को आजादी दिलाई थी। हमें क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आशुतोष प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि सादात क्षेत्र के वीर सपूतों ने आजादी के पांच साल पहले 15 अगस्त 1942 को अपने क्रांतिकारी आंदोलन से अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेका था और 15 दिन के लिए सादात थाने को आजाद कराके उस पर तिरंगा फहरा दिया था।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान सुरेश यादव ने आजादी आंदोलन की कई घटनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बापू इंटर कालेज के शिक्षक राजेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक डा. नागेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए इस अमृत महोत्सव को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया। मौके पर प्रोफेसर शोभनाथ यादव, अरुण सिंह, शैलेश सिंह बागी, संदीप सिंह सोनू, अजय राम, मनीष यादव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें