नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामनादेव संकटमोचन मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रसिद्ध ज्योतिष मर्मज्ञ और कर्मकांडी विद्वान आचार्य पंडित गंगाधर शास्त्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामनादेव संकटमोचन मंदिर प्रांगण में पंडित अभिषेक तिवारी की देख रेख में वैदिक ऋति से पुजन हवन के बाद पंडित गंगाधर शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य पंडित गंगाधर शास्त्री ज्योतिषाचार्य एवं तहसील क्षेत्र के जाने माने कर्मकांडी विद्वान थे। वे नगरपालिका के सभासद के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के निदेशक रवींद्र नाथ राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल अग्रवाल, राज किशोर अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपा शंकर राय, अजय कुमार पांडेय, गोपाल सिंह यादव, नारायण तिवारी, अमित कुमार त्रिपाठी, राहुल आनन्द, विनय तिवारी, लल्लन पांडेय, जियूत सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में आनंद कुमार त्रिपाठी ने आभार प्रकट किया।