फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सबसे आगे रहे सतवीर सिंह .

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खालिसपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इसका उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी महेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सतवीर सिंह सबसे आगे रहे। 200 और 400 मीटर में नीरज यादव, 800 तथा 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिंटू पाल पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में रसूलपुर बेलवा प्रथम एवं खालिसपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में खालिसपुर पहले, निजामपुर दूसरे, बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में नितीश सिंह, लंबी कूद में गोविंद यादव प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती में 50 किग्रा में प्रिंस यादव, 54 किग्रा में दद्दन यादव, 58 किग्रा में दीपक सिंह यादव, 63 किग्रा में राकेश यादव पहले स्थान पर रहे। कार्यक्रम का समापन राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सिंधुजा यादव, अखिलेश यादव, संजीव पांडेय, रामअधार यादव, रामअवध, प्रमोद यादव, मनोज यादव, भगवान, गंगासागर, रामायन, अरविंद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें