फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को कामयाब बनाने की रणनीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक लोहिया भवन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई। इसमें स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के होने वाले विधान परिषद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल को विजयी बनाने की रणनीति तैयार करने के साथ 28 मार्च को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिले में आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने नव निर्वाचित विधायक ओमप्रकाश सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू, मन्नू अंसारी, वेदी राम, अंकित भारती एवं ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुभासपा के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा की सातों सीट जीतकर पार्टी ने इतिहास कायम किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में गाजीपुर की जनता का सम्मान और अभिनंदन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च को यहां आ रहे हैं। इस दौरान वह बाराचवर ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्व. रामनाथ यादव और पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई ऐसे लोगों से है जिनका देश के संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। वह चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं लेकिन पार्टी विधान परिषद के चुनाव में उनके किसी भी हथकंडे को सफल नहीं होने देगी। बैठक में डा. विरेंद्र यादव, जैकिशन साहू, सोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, वेदी राम, अंकित भारती, लल्लन राजभर, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, विजय यादव, सुधीर यादव, मुहम्मदाबाद नगर पालिका चेयरमैन शमीम सिद्दीकी, रियाज अंसारी, लालजी गुप्ता, राजेश कुशवाहा, डॉ. नन्हकू यादव, विरेंद्र यादव, हीरालाल यादव, मुन्नन यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक बिंद, संजय सिंह, ओपी भारती, जैहिंद यादव, भानू आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें