लुटेरों ने सात हजार नकदी और आभूूषण लूटा
मरदह थाना के हैदरगंज गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास रविवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने बाइक सवार को नुकीले हथियार से आतंकित कर सात हजार नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रात में लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
स्थानीय कस्बा निवासी संतोष राजभर देर रात अपने मित्र सचिन मद्धेशिया के साथ आजमगढ़ से वापस अपने घर बाइक से आ रहे थे। हैदरगंज गांव के पास पीछे से ओवरटेक कर दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों द्वारा नुकीले हथियार से आतंकित करते हुए गाली एवं जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी रोकवा लिया गया। लुटेरों ने सात हजार नकदी, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
0000
कार के धक्के से दो छात्रा घायल
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना स्थित एक इंटर कालेज छुट्टी के बाद घर जा रही ऋषिता विश्कर्मा (15) और अंशिका विश्वकर्मा (11) निवासी कुसही सिधौना पुलिस चौकी के पास एक कार के धक्के से घायल हो गई। पुलिस दोनों छात्राओं को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी ले आई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं खतरे से बाहर हैं। संवाद