फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से झील के रूप में तब्दील हुई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन होती रही। मुख्य मार्गों से लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा नारकीय हालत उन मार्गों की रही, जो जर्जर हो चुके हैं। जलजमाव में कई बाइक और साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरते रहे। बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसल गिर गई। खेतों में बारिश का पानी भर जाने से सब्जी की फसल पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

तेज बारिश से शहर के बड़ीबाग, गोलाघाट, महुआबाग, नखास के साथ ही खोवा मंडी, जल निगम, आलमपट्टी, चंद्रशेखर नगर कॉलोनी, चंदन नगर कॉलोनी, रजदेपुर देहाती, रौजा, हनुमान गढ़ी, सुजावलपुर, लंका, स्टेशन रोड, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद में पानी लग गया। लंका से स्टेशन रोड, लंका से कचहरी मार्ग, गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पानी से भर गए। सबसे खराब हालत गाजीपुर-मुहम्मदाबाद स्थित रौजा के पास रही। यहां पर काफी दूरी तरह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। गड्ढे बारिश के पानी से लबालब भर गए। यही नहीं लंका से कचहरी जाने वाले मार्ग पर पानी भरने से पैदल आवागमन करने वाले कई यात्री नालियों में गिरकर घायल हो गए। बारिश से अधिकांश ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पानी लगने के साथ कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ी। देवकली संवाददाता के अनुसार लगातार बारिश से सारा कामकाज प्रभावित रहा। ज्यादातर लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें